Captcha Meaning Captcha Ka Matlab Kya Hota Hai Hindi Mein जाने कैप्चा कोड के बारे में पूरी जानकारी।
![]() |
Captcha Ka Matlab |
कैप्चा क्या होता है और इसका उपयोग क्यों किया जाता है
जब हम लोग कोई ऑनलाइन फॉर्म भरते या किसी वेबसाइट पर विजिट करते कमेंट करते हैं तो हमे कुछ कैरेक्टर्स नंबर दिखाई देते है जिनको बॉक्स में भरने के लिए कहा जाता है ताकि आगे का प्रोसेस पूरा किया जा सके। इसे ही Captcha कहा जाता है।
Captcha का उपयोग इसलिए किया जाता है ताकि कंप्यूटर (Robot) और इंसान की इंटरनेट पर पहचान की जा सके। इससे यह पता लगाया जाता है वेबसाइट पर आने वाला एक इंसान है या कंप्यूटर।
Captcha का उपयोग क्यों किया जाता है।
इसका उपयोग वेबसाइट को हैकर और स्पैम से बचने के लिए किया जाता है।
Captcha के प्रकार और उपयोग।
आपकी जानकारी के लिए बता दे कैप्चा कई प्रकार के होते है इनके कुछ नाम निचे दिए गए है।
Image Captcha इसमें आपको बहुत सारे इमेज (फोटो) दिखाए जाते है इसमें आपको सही फोटो को पहचान कर सेलेक्ट करना होता है अगर आप यह कर पाते हैं तो कैप्चा Verify हो जाता है।
Text Captcha इसमें आपको नंबर और कुछ अक्षर दिखाए जाते है जिसे आपको पढ़ कर फॉर्म बॉक्स में डालना पड़ता है अगर आप यह अक्षर दिए गए बॉक्स में सही से टाइप कर देते हैं तो कैप्चा Verify हो जाता है।
Audio Captcha इसमें आपको आवाज सुनाई देता है इस आवाज को सुनकर आपको टेक्स्ट बॉक्स में डालना होता है अगर आप यह कर पाते हैं तो कैप्चा Verify हो जाता है।
Math Solving Captcha इसमें आपको मैथ से सम्बंधित प्रशन पूछे जाते है जैसे 5 + 4 = ? या 5 - 4 = ? इनके सही जवाब को दिए गए बॉक्स में भरना पड़ता है अगर आप सही जवाब देते हैं तो कैप्चा Verify हो जाता है। और आप आगे का प्रोसेस कर सकते हैं।
आपको यह जानकारी कैसी लगी हमे कमेंट करके जरूर बताए।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें