देखें क्या है ChatGPT क्या यह गूगल को दे पाएगा टक्कर यहाँ देखे पूरी जानकारी

जब से ChatGPT लॉन्च हुआ है चैट जीपीटी की इंटरनेट पर काफी बात हो रही है। और बहुत ही कम समय में इसके करोडो यूजर बन गए हैं तो आइए जानते है इसके बारे में कि इसकी इतनी चर्चा क्यों हो रही है। 

ChatGPT इसकी फुल फॉर्म है
देखें क्या है ChatGPT

ChatGPT इसकी फुल फॉर्म है - Chat Generative Pre-Trained Transformer यह एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैट बोट है इसको 30 नवंबर 2022 को लॉन्च किया गया था  जब भी आप इस पर कोई भी सवाल लिखकर सर्च करते हैं तो ChatGPT के द्वारा डायरेक्ट उस सवाल का जवाब आपको लिखकर दिया जाता है जैसे की आप गूगल पर कोई सवाल सर्च करते हैं यहाँ आपको उस सवाल से सम्बंधित वेबसाइट दिखाई जाती हैं और उस सवाल से सम्बंधित जानकारी आपको उस वेबसाइट से मिलती है। 

इसे आप अभी अंग्रेजी भाषा में ही इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि आगे चलकर इसमें अन्य भाषाओं को भी जोड़ा जाएगा।

क्या  ChatGPT गूगल को दे पाएगा टक्कर

  • जब भी आप गूगल पर कुछ सर्च करते हैं तो Google Search बहुत सारे लिंक प्रदान करता है, जिसमें एक काम करने वाला लिंक ढूंढना बहुत मुश्किल काम हो जाता है। यह आपको भ्रमित कर सकता है। 
  • जब आप ChatGPT पर कोई सवाल सर्च करते है तो चैट जीपीटी लिंक प्रदान नहीं करता है। इसके बजाय चैट जीपीटी आपको 4 से 5 लाइन का उत्तर देता है।
  • मौजूदा समय में बात करें तो चैट जीपीटी गूगल को टककर नहीं दे सकता क्योंकि चैट जीपीटी के पास मौजूदा समय में सीमित जानकारी ही उपलब्ध है और इस पर ज्यादा विकल्प उपलब्ध नहीं है। यह सिर्फ उस सवाल का उतना ही जवाब दे सकता है जितना इसे उत्तर देने के लिए प्रशिक्षित किया गया है, इसके विपरीत, Google के पास दुनिया भर के विभिन्न लोगों का डेटा है। 
  • गूगल पर आपको ऑडियो, वीडियो, फोटो और वर्ड फॉर्मेट में तरह-तरह की जानकारियां मिलती हैं पर ChatGPT सिर्फ आपको टेक्स्ट फॉर्मेट में  यानी यह सिर्फ लिखकर ही जवाब दे पाता है। 
  • आपको बता दें की यह जरुरी नहीं है कि इसके द्वारा दिए गए सवालो के जवाब सही है लेकिन दूसरी ओर, Google के पास नवीनतम तकनीक वाला एल्गोरिथ्म है, जिसके माध्यम से यह आसानी से समझ सकता है कि उपयोगकर्ता जो खोज रहा है, उसके पीछे उपयोगकर्ता क्या प्राप्त करना चाहता है। 
  • वर्तमान समय में अभी ChatGPT की शुरुवात है फिलहाल इस संबंध में किसी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। कि यह यह गूगल को टक्कर दे पाएगा या नहीं  मौजूदा समय में चैट जीपीटी द्वारा गूगल को किसी भी तरह से मात नहीं दी जा सकती है।

चैट जीपीटी का इस्तेमाल कैसे करें। 

अपने वेब ब्राउजर में Chat.openai.com वेबसाइट खोलनी है।

Chat.openai.com वेबसाइट पर जाने के बाद साइन उप करें। आप यहाँ पर अपनी ईमेल और मोबाइल नंबर का उपयोग कर अकाउंट बना सकते हैं। और इसके बाद आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। 

आपको यह जानकरी कैसी लगी हमे कमेंट करके जरूर बताएं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ